{"_id":"65677deabc563c91a700e1ea","slug":"notice-to-chc-superintendent-of-charkhari-on-low-progress-of-vaccination-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-3140-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: टीकाकरण की कम प्रगति पर चरखारी के सीएचसी अधीक्षक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: टीकाकरण की कम प्रगति पर चरखारी के सीएचसी अधीक्षक को नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों व टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। टीकाकरण में ब्लॉक चरखारी की कम प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में ब्लॉक कबरई में लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रसव होने पर डीएम भड़क गए। उन्होंने अस्पताल आने वाली प्रसूताओं को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। कहा कि टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी हेल्थ ऑफिसरों को निर्देशित किया कि टीबी मरीजों से प्रतिदिन बात करके समय पर इलाज मुहैया कराई जाए। बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दो बच्चों तक लाभ दिया जाता है।
इस योजना के तहत शत-प्रतिशत लाभार्थियों को लाभांवित किया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशराम, अपर सीएमओ डॉ. वीके चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ममता अहिरवार के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।