फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Notice sent to 81 school vehicles found without fitness and permit

Mahoba News: बिना फिटनेस व परमिट के मिले 81 स्कूली वाहनों को भेजे नोटिस

Tue, 05 Sep 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 05 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Notice sent to 81 school vehicles found without fitness and permit
महोबा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन वाहनों के चालान किए गए। इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील दत्त के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में 30 वाहनों की जांच की गई। कुछ खामियां मिलने पर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ ने बताया कि जिले में संचालित स्कूलों में जो गाड़ियां लगीं हैं, उनमें 81 वाहन ऐसे पाए गए हैं, जिनका फिटनेस और परमिट अवधि समाप्त है। ऐसे वाहन संचालकों को नोटिस भेजा गया है। एक सप्ताह के अंदर वाहन की फिटनेस व परमिट सही न कराने पर कार्रवाइ करते हुए उनका पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। बताया कि चेकिंग अभियान आठ दिन तक जारी रहेगा। बिना परमिट स्कूली वाहन सड़क पर चलते मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed