फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Not opening paralyzed traffic crossing

क्रासिंग न खुलने से यातायात ठप

Tue, 24 Nov 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Tue, 24 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Not opening paralyzed traffic crossing
 रेलवे क्रासिंग सूपा के गेट नंबर 422 में तकनीकी खराबी आने से दो
विज्ञापन
घंटे तक क्रासिंग का गेट बंद रहा। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। गेटमैन की सूचना पर बांदा से आए तकनीकी सहायकों ने गेट खोला, इसके बाद यातायात बहाल हो सका।
मंगलवार को झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूपा क्रासिंग पर 11 बजे उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को निकालने के लिए गेटमैन ने गेट बंद कर दिया। ट्रेन निकलने के बाद जब गेटमैन ने गेट खोला तो तकनीकी खराबी के चलते गेट नहीं खुला। दोनों तरफ से फंसे वाहनों के हो हल्ला मचाने पर गेटमैन ने उच्चाधिकारियों को गेट न खुलने की सूचना दी। गेट बंद रहने से महोबा से कुलपहाड़, पनवाड़ी, राठ, झांसी आने जाने वाले वाहन फंस गए। अधिकारियों द्वारा बांदा से आए सहायक तकनीकी कर्मचारियों ने खराबी को ठीक कर गेट खोला।
जिससे दो घंटे बाद गेट खुलने से यातायात फिर से बहाल हो सका। जिससे क्रासिंग पर फंसे वाहन चालकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed