{"_id":"5edfcccd8ebc3e42e4639a52","slug":"nodal-officer-angry-over-lack-of-cleanliness-in-the-shelter-mahoba-news-knp564659365","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रय स्थल में साफ सफाई न मिलने पर नोडल अधिकारी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रय स्थल में साफ सफाई न मिलने पर नोडल अधिकारी नाराज
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। राजकीय इंटर कॉलेज सुगिरा में कोरोना संक्रमण को लेकर संचालित आश्रय स्थल का शासन से आए नोडल अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था बेहतर न मिलने पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई। यहां क्वांरटीन लोगों के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी राहुल सिंह राजकीय इंटर कॉलेज सुगिरा में बने आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। आश्रय स्थल में क्वारंटीन घनश्याम निवासी ग्राम कनकुआ ने सैनिटाइजर व साबुन उपलब्ध न कराने की शिकायत की। जिस पर नोडल अधिकारी ने एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस को फोन कर सफाई व्यवस्था दुरस्त कराने के निर्देश दिए। आश्रय स्थल में तैनात कर्मचारियों के आसपास स्थित पेड़ों के नीचे बैठे मिलने पर उन्होंने ईमानदारी से ड्यूटी करने की चेतावनी दी।
एसडीएम ने बताया कि आश्रय स्थल का संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के स्वीपर द्वारा ही वहां सफाई की जा रही है। नोडल अधिकारी ने सीएमओ डॉ. सुमन से फोन पर वार्ता कर आश्रय स्थल में साबुन, सैनिटाइजर उपलब्ध कराने और साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर कराने को कहा। निरीक्षण दौरान डॉ. अमरीश राजपूत, भूपेंद्र अवस्थी, प्रभात पटेरिया आदि मौजूद रहे।