फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   No rationing, no ration, just buying alcohol

दवा, न राशन बस शराब खरीदने की बेकरारी

Mon, 04 May 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
No rationing, no ration, just buying alcohol
शराब की दुकान में लगी लोगों की भीड़ - फोटो : MAHOBA
शासन के आदेश पर सोमवार को जिले के हॉटस्पॉट एरिया के बाहर स्थित सभी देसी, अंग्रेजी व बीयर की दुकानों को खोल दिया गया।
विज्ञापन

लोगों में दवा व राशन खरीदने की बजाय शराब खरीदने को लेकर अधिक बेकरारी देखी गई। दुकानें सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी।
शहर में मेडिकल व राशन की दुकानें बंद होने और शराब की दुकानें खोले जाने से लोगों में गहरा आक्रोश हैं।
जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शहर के तीन किमी एरिया को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।
साथ ही जिला अस्पताल व आकस्मिक सेवाओं को बंद करने के साथ मेडिकल और राशन दुकानें भी बंद करा दी गईं है।
जिससे लोग इलाज व दवा के लिए भटक रहे हैं लेकिन सोमवार को शासन के आदेश पर डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया। जिसके बाद जिले में शराब की दुकानें दोपहर दो बजे के बाद खुली।
करीब डेढ़ माह से घरों में कैद शराब के शौकीन शराब ठेकों में लाइन में खड़े नजर आए। प्रत्येक ठेके के बाहर पुलिस कर्मचारी भी ड्यूटी पर तैनात नजर आया।
शहर के हॉटस्पॉट एरिया को छोड़कर जिले में अन्य स्थानों पर खुलीं शराब की दुकानों में भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed