कुलपहाड़ (महोबा)। जलविहार मेला महोत्सव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में निवाड़ी की टीम ने छतरपुर को एक अंक से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।
कस्बे के मेला मैदान में नगर पंचायत की ओर से जलविहार मेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी प्रतियोगिता में चित्रकूट, स्वासामाफ, निवाड़ी, छतरपुर, बम्हौरी, सिरमौर, जालौन समेत 10 टीमों ने भाग लिया। निवाड़ी और छतरपुर की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों ही टीमें एक-एक अंक के लिए संघर्ष करती रहीं। अंत में निवाड़ी की टीम ने एक अंक से जीत हासिल कर छतरपुर की टीम को हरा दिया। रेफरी की भूमिका प्रदीप यादव ने निभाई। फाइनल मैच में निवाड़ी को 22 व छतरपुर को 21 अंक मिले है। जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी और अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने विजेता निवाड़ी की टीम को 7,100 रुपये नकद, शील्ड व मेडल दिए। उपविजेता छतरपुर की टीम को 5,100 रुपये नकद, शील्ड और मेडल सौंपे। यहां पर संजीव कुमार, देवेंद्र, राजा यादव, छोटू सिंह, महेंद्र यादव, नितेंद्र चौबे, कबड्डी सचिव देवीशरण यादव आदि मौजूद रहे।