फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Nisha and Kuldeep topped in 200 meters race

200 मीटर दौड़ में निशा व कुलदीप रहे अव्वल

Sun, 28 Nov 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nisha and Kuldeep topped in 200 meters race
विजेता प्रतिभागी को मेडल पहनाकर पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि। - फोटो : MAHOBA
अजनर (महोबा)। जैतपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत खमा की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता पं. गणेश प्रसाद न्यास खेल परिसर धवर्रा में हुईं। जिसमें छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। 200 मीटर दौड़ में निशा व कुलदीप ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ धवर्रा प्रधान रविंद्र खरे ने दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर किया। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में खमा की निशा अव्वल रहीं जबकि रावतपुरा की सीमा को दूसरा स्थान मिला। बालक वर्ग की दौड़ में कुलदीप पहले व रितिक दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में धवर्रा की प्रार्थना ने बाजी मारी जबकि सावित्री दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में खमा के उपेंद्र को पहला और धवर्रा के अनिल को दूसरा स्थान मिला। बालक वर्ग की कबड्डी में रावतपुरा विजेता जबकि धवर्रा उपविजेता रही। बालिका वर्ग में धवर्रा विजेता व रावतपुरा उप विजेता चुनी गई। खमा विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रद्युम्न सक्सेना ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रामकिशोर चतुर्वेदी, डॉ. उमाकांत पटैरिया, देवेंद्र दीक्षित, सनातन रावत, हेमंत राजपूत समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed