{"_id":"6920bc3aa7b11b62640c3ac1","slug":"nine-parks-will-be-built-in-villages-under-mnrega-45-lakh-will-be-spent-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119965-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मनरेगा से गांवों में बनेंगे नौ पार्क, 45 लाख होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मनरेगा से गांवों में बनेंगे नौ पार्क, 45 लाख होंगे खर्च
Sat, 22 Nov 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
महोबा। मनरेगा से जिले में नौ ग्राम पंचायतों में पार्कों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक के निर्माण पर पांच लाख रुपये खर्च होगा। इसकी कार्ययोजना तैयार की गई है। इन पार्कों को मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा, जो शहरी पार्कों की तर्ज पर सुसज्जित होंगे।
जिले में चार ब्लॉक चरखारी, कबरई, जैतपुर व पनवाड़ी हैं। इन ब्लॉकों में 273 ग्राम पंचायतें हैं। अब शासन की ओर से ग्राम पंचायतों में पार्कों के निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। प्रथम चरण में जिले में मनरेगा के तहत नौ ग्राम पंचायतों में पार्क का निर्माण होगा। इसके लिए ब्लाॅक पनवाड़ी की ग्राम पंचायत टोलापातर, किल्हौआ, ब्लॉक चरखारी की लुहारी, ऐंचाना, ब्लॉक जैतपुर में नगाराडांग, महुआबंध, अजनर, ब्लाॅक कबरई में पलका और कैमाहा को चयनित किया गया है। विभाग की ओर से इसकी कार्ययोजना पर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। ताकि, निर्माण कार्य को तेजी से शुरू किया जा सके।
मनरेगा के एपीओ विनय सोनी का कहना है कि मनरेगा के तहत पार्क विकसित किए जाएंगे जबकि पार्क में खेल के सामान की व्यवस्था पंचायतीराज विभाग से होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
पर्यावरण संरक्षण के हिसाब से डिजाइन होंगे पार्क
महोबा। मनरेगा योजना पहले केवल ग्रामीणों को रोजगार की गारंटी देने के लिए जानी जाती थी लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में जीवनशैली को बेहतर बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इन नए मनरेगा पार्कों को ग्रामीणों की सेहत, मनोरंजन व पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है।