फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Nikhil selected in the package of 16 lakhs

मल्टी नेशनल कंपनी में निखिल का 16 लाख के पैकेज में हुआ चयन

Sat, 04 Dec 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Nikhil selected in the package of 16 lakhs
महोबा। ब्लॉक कबरई के ग्राम सिजहरी निवासी निखिल राजपूत का चयन मल्टी नेशनल कंपनी में 16 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर हुआ है।
विज्ञापन

निखिल इससे पहले ब्लॉक कबरई के उच्च प्राथमिक विद्यालय पवा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। निखिल राजपूत ने आईआईटी गुवाहाटी से बीटेक उत्तीर्ण किया था। उसका चयन मल्टी नेशनल कंपनी में 16 लाख रुपये के सालाना पैकेज में हो जाने से परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। ग्राम प्रधान नरेश कुमार राजपूत समेत ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। (संवाद)

जादू के माध्यम से बीमा और योजनाओं की दी जानकारी
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के साधन सहकारी समिति ऐंचाना परिसर में शनिवार को किसानों को संचालित योजनाओं और बीमा संबंधी जानकारी जादू के माध्यम से देकर जागरूक किया गया। समिति के सचिव ज्ञानेंद्र सेन ने चल रही योजनाओं और खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी दी। उसके बाद कलाकार ने जादू के माध्यम से प्रदर्शन किया। किसानों को उन्नतिशील खेती करने और समय पर फसलों का बीमा कराकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर खरेला डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक मैनेजर सुधीर वर्मा, जगत नारायण मिश्रा समेत तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed