{"_id":"626ecb845e17172471068129","slug":"newlyweds-ate-poison-death-due-to-non-fulfillment-of-mobile-demand-mahoba-news-knp6944033114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र के शाह पहाड़ी गांव में मोबाइल की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद हमीरपुर के पहरा निवासी चंद्रशेखर ने अपनी पुत्री अंगूरी (20) की शादी डेढ़ साल पहले कोतवाली क्षेत्र के शाह पहाड़ी निवासी नरेंद्र के साथ की थी। शनिवार की शाम अंगूरी ने अपने देवर सुमित के माध्यम से ससुर मनीराम से मोबाइल दिलाने की बात कही।
जिस पर ससुर ने मोबाइल दिलाने का आश्वासन दिया था। देर रात अंगूरी ने कमरे में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृतका के देवर ने बताया कि भाभी ने मोबाइल लेने की मांग की थी। उसे जल्द ही मोबाइल दिलाने का भरोसा दिया था लेकिन रात में ही उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।