फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Newly married killed by fire

नवविवाहिता ने आग लगाकर दी जान

Sat, 14 Dec 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Newly married killed by fire
महोबा। कोतवाली के दड़हटमाफ गांव में एक नवविवाहिता ने मकान में आग लगाकर जान दे दी। चीख पुकार मचने और मकान से धुआं उठने पर पड़ोसियों ने दरवाजे तोड़कर युवती को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम दड़हटमाफ निवासी पूजा (22) पत्नी तुलसीदास अहिरवार गुरुवार की शाम घर पर अकेली थी, जबकि पति मेहनत मजदूरी के लिए काम पर गया था। तभी देर शाम पूजा ने मकान के कमरे की अंदर से कुंडी बंद कर ली और अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़ पड़े और दरवाजे तोड़कर युवती को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को दी गई। मृतका के पिता कालका दास निवासी ग्राम बरी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी चार माह पहले तुलसीदास के साथ की थी। उसकी पुत्री काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। मायके पक्ष के लोगों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed