फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Netaji will tell why the road was not built

सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर युवाओं ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Sat, 22 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Netaji will tell why the road was not built
महोबा। विधान सभा क्षेत्र महोबा अंतर्गत ग्राम पंचायत पहरेथा में आने वाले ग्राम अतरौली के युवाओं में विकास कार्य न होने से नाराजगी जताई है। युवाओं ने सड़क न बनने पर नेताओं से जवाब मांगने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव के युवा मंगल, धर्मदास राजपूत, रामपाल, रामकुमार, मोहन पाल, जयराम, दीपक कुमार, हर नारायण सिंह, कल्लू, मनोज, विनोद समेत 20 से ज्यादा युवाओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वोट उसी को देंगे जो सड़क बनवा देगा। बताया कि पूरे जिले में उनका गांव ऐसा हैं जहां आने-जाने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं है। गांव के बच्चे खरेला पढ़ने जाते हैं। गांव में अगर कोई बीमार हो जाए तो बारिश के मौसम में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकती, बीमार होने पर गांव के लोग मरीज को चारपाई में रखकर लाते हैं। कहा कि गांव वालों ने कई बार नेताओं और प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग की लेकिन सिर्फ कोरे आश्वासन मिले हैं। अगर ग्रामीणों की समस्याएं दूर नहीं हुईं तो वह मतदान को सोचेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनकी समस्या दूर करने का भरोसा दिया है और ग्रामीणों से मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed