फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Neither will the movement demands were

मांगें पूरी न हुईं तो करेंगे आंदोलन

Sun, 05 Jul 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 05 Jul 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Neither will the movement demands were

चित्रकूटधाम मंडल जल संस्थान कर्मचारी संघ की बैठक

विज्ञापन
हुई। इसमें कर्मचारियों ने जायज मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार जल संस्थान कर्मचारियों की समस्याओं के  निराकरण में टाल मटोल कर रही है।

जल संस्थान कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार कटियार ने कहा कि पंप चालकों, फिटर आईटीआई ट्रेड कर्मचारियों के गेट वेतन का निर्धारण नहीं किया जा रहा है। इस कारण कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

कहा कि 10, 16, 26 वर्ष की संतोषजनक सेवा के बाद एसीपी के तहत अगला गेट वेतन निधारित किए जाने की मांग। नवनिर्वाचित महामंत्री रामनारायण कुशवाहा ने विभागीय कर्मचारियों को वरिष्ठता के अनुसार मुख्यालय में पद स्थापित करने की मांग की है।

कहा कि ठेकेदारी प्रथा के रूप में रखे गए मजदूरों को मुख्यालय से हटाया जाए, जिससे विभाग की गोपनीयता बनी रहे। उन्होंने विभिन्न इकाइयों में लगे पंप चालक, फिटर्स को अवकाश के साथ लाभ देने की मांग की। बैठक में विजय, महमूद, बसंत लाल गुप्ता, बल्देव, रमेश, मंजू, छिमाधर प्रसाद, वसीम अहमद, तुलसी सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

रविवार को जल संस्थान मनियादेव बरामदे में चित्रकूटधाम मंडल जल संस्थान कर्मचारी संघ का चुनाव पर्यवेक्षक एमपी सिंह भदौरिया की देखरेख में हुआ।

जिले भर से आए कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र कुमार कटियार को जिलाध्यक्ष, रामनारायण कुशवाहा को महामंत्री, मुन्नालाल रावत को कोषाध्यक्ष, रामअवतार को प्रचार मंत्री और शमसाद अली को संगठन मंत्री चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed