{"_id":"5de1e64c8897aa25e1179e95a78ba735","slug":"neither-will-the-movement-demands-were-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी न हुईं तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी न हुईं तो करेंगे आंदोलन
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
Updated Sun, 05 Jul 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूटधाम मंडल जल संस्थान कर्मचारी संघ की बैठक
विज्ञापन
हुई। इसमें कर्मचारियों ने जायज मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
दी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार जल संस्थान कर्मचारियों की समस्याओं
के निराकरण में टाल मटोल कर रही है।
जल संस्थान कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार कटियार ने कहा कि पंप चालकों, फिटर आईटीआई ट्रेड कर्मचारियों के गेट वेतन का निर्धारण नहीं किया जा रहा है। इस कारण कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
कहा कि 10, 16, 26 वर्ष की संतोषजनक सेवा के बाद एसीपी के तहत अगला गेट वेतन निधारित किए जाने की मांग। नवनिर्वाचित महामंत्री रामनारायण कुशवाहा ने विभागीय कर्मचारियों को वरिष्ठता के अनुसार मुख्यालय में पद स्थापित करने की मांग की है।
कहा कि ठेकेदारी प्रथा के रूप में रखे गए मजदूरों को मुख्यालय से हटाया जाए, जिससे विभाग की गोपनीयता बनी रहे। उन्होंने विभिन्न इकाइयों में लगे पंप चालक, फिटर्स को अवकाश के साथ लाभ देने की मांग की। बैठक में विजय, महमूद, बसंत लाल गुप्ता, बल्देव, रमेश, मंजू, छिमाधर प्रसाद, वसीम अहमद, तुलसी सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
रविवार को जल संस्थान मनियादेव बरामदे में चित्रकूटधाम मंडल जल संस्थान कर्मचारी संघ का चुनाव पर्यवेक्षक एमपी सिंह भदौरिया की देखरेख में हुआ।
जिले भर से आए कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र कुमार कटियार को जिलाध्यक्ष, रामनारायण कुशवाहा को महामंत्री, मुन्नालाल रावत को कोषाध्यक्ष, रामअवतार को प्रचार मंत्री और शमसाद अली को संगठन मंत्री चुना।