फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Navratri will remain in the temples with strong security

नवरात्र पर मंदिरों में रहेगी कड़ी सुरक्षा

Tue, 28 Mar 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 28 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Navratri will remain in the temples with strong security
बाजार में सजी पूजा सामग्री की दुकान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चैत्र नवरात्र पर देवी मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। प्रमुख मंदिरों में पुलिस फोर्स के साथ महिला कांस्टेबल व पीएसी जवानों की तैनाती की गई है। शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में भक्तों की अधिक भीड़ होने के चलते हाईवे में बैरियर लगाया जाएगा। यहां टीएसआई व ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होगी।
विज्ञापन


नवरात्र पर देवी मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।  बुधवार को नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिराेें की भक्तों की भारी भीड़ जुटेगी। इस दौरान जगह-जगह नौ दिवसीय मेले के आयोजन हाेंगे। शहर के ऐतिहासिक शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में भक्तों की सुबह चार बजे से ही भीड़ जुटती है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन



शहर कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि बड़ी चंद्रिका मंदिर में एक एसआई, तीन कांस्टेबल, दो महिला कांस्टेबल के साथ पीएसी के जवान तैनात किए गए है। छोटी चंद्रिका मंदिर में एक एसआई, दो कांस्टेबल व दो महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। इसके अलावा शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि बड़ी चंद्रिका मंदिर परिसर में वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। हाईवे पर बैरियर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवरात्र पर्व को लेकर बाजार और देवी मंदिर परिसरों में पूजा सामग्री की दुकानें सजकर तैयार हो गई है। नारियल,  बतासा, लाई, अगरबत्ती आदि पूजा सामग्री की भक्त खरीदारी करेंगे। कच्चा नारियल 12 से 15 और पका नारियल 15 से 20 रुपये में है। इसके अलावा इलाइचीदाना व बतासा 60 रुपये प्रति किलोग्राम के दर से बिक रहे है।



नवरात्र पर्व पर साधकों के साथ महिलाएं नौ दिवसीय व्रत रखेगी। यही वजह है कि फलों के दामों में खासा इजाफा हुआ है। बाजार में इस समय सेब 120 रुपये, आम व अनार 100 रुपये, पपीता 40 रुपये, अंगूर 50 रुपये, काला अंगूर 100 रुपये, संतरा 30 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed