{"_id":"607481e28ebc3ec89440e4b6","slug":"navratra-aaj-se-pooja-suru-mahoba-news-knp623118983","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पर्व पर आज से देवी मंदिरों में पूजा-आराधना को जुटेंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पर्व पर आज से देवी मंदिरों में पूजा-आराधना को जुटेंगे भक्त
विज्ञापन
शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना को भक्तों की भीड़ जुटेगी। शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार भक्त पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान कोरोना महामारी से निजात के लिए विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन होगा।
नवरात्र पर्व को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। 51 शक्तिपीठों में शुमार मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में भक्तों की सर्वाधिक भीड़ जुटती है। इस दफा कोरोना संक्रमण के चलते भक्तों से मास्क व सामाजिक दूरी के साथ पूजा-आराधना करने की अपील की गई है। मान्यता है कि बड़ी चंद्रिका मंदिर में माथा टेकने से सभी कष्ट दूर होते हैं। नवरात्र के पहले दिन बड़ी चंद्रिका, छोटी चंद्रिका, काली माता मंदिर, विन्ध्यवासिनी, महेश्वरी माता समेत प्रमुख देवी स्थलों पर भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान व कन्या भोज के आयोजन भी होंगे
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कस्बे के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाघविराजन मंदिर में विशेष साफ-सफाई व सजावट कराई गई है। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटेगी। मंदिर के पुजारी नरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रवचन का भी आयोजन होगा। भक्तों से मास्क लगाकर नियमों का पालन करने की अपील की गई है।