{"_id":"605632348ebc3e8d1a153e11","slug":"napjokh-puri-hatega-talabo-ka-atikraman-mahoba-news-knp618878898","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों की नापजोख पूरी, अब हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों की नापजोख पूरी, अब हटेगा अतिक्रमण
विज्ञापन
महोबा। जल शक्ति अभियान के तहत जिले के करीब 400 तालाबों की जीआईएस मैंपिग कराई गई। अब तालाबों का अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जिलों के डीएम व मंडलायुक्त को पत्र जारी किया है। जिसमें जल संचयन को लेकर पहले से ही तैयारियां चल रही है। इसी क्रम में
जियो ग्राफिकल इनफार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) मैपिंग की गई है। जिसमें ज्यादातर तालाबों पर कब्जे पाए गए। जिससे बरसात के पानी का संचयन नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शासन द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं उनका पालन किया जाएगा। जिले में करीब 400 तालाबों की जीआईएस मैपिंग कर ली गई है। जिनसे अब अतिक्रमण हटाने की तैयारी है। जिला मुख्यालय पर जल शक्ति केंद्र की स्थापना की जाएगी। वहीं 22 मार्च को ग्राम सभाओं में जल शपथ कार्यक्रम होंगे।
क्या है जीआईएस मैपिंग
जियो ग्राफिकल इनफार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) एक मापन की तकनीक है। जिससे नक्शा तैयार किए जाते हैं। जीआईएस सिस्टम सभी प्रकार के डाटा को एक जगह एकत्रित करने में मदद करता है।
विज्ञापन
क्या हैं इसके फायदे
- अतिक्रमण पर नजर रखने के लिए
- अवैध निर्माण की स्थिति एवं उसे हटाने में सहायता
- निर्माणाधीन विकास कार्यों की मॉनीटरिंग