फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   n the commotion of the villagers in sanitation rigging

शौचालय निर्माण में हेराफेरी में ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 08 Sep 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Tue, 08 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
n the commotion of the villagers in sanitation rigging
महोबा ग्राम मकरबई में शौचालय निर्माण की सामग्री में कटौती से नाराज ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। मुख्यालय पहुंचे लाभार्थियों ने निर्धारित लागत में कटौती करने का आरोप ग्राम प्रधान और सचिव पर लगाया है। ग्रामीणों ने सीडीओ और एसडीएम से शिकायत कर मामले की जांच किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकासखंड कबरई के ग्राम मकरबई में तैनात सचिव और ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय निर्माण में हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को मुख्यालय पहुंचे मकरबई के ग्रामीण लल्लू, दीपक, महेंद्र पाल, बाबूराम, राम स्वरूप यादव, राजेश, रामलाल, कैलाश, देवेंद्र सिंह सहित तमाम ग्रामीणों ने सदर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि 12 हजार रुपये की कीमत से प्रत्येक शौचालय का निर्माण कराया जाना है। लेकिन प्रधान और सचिव महज दह हजार की लागत की सामग्री में 700 ईट तीसरे दर्जे की और गिट्टी और चूरा बालू के  जगह डस्ट दी जा रही है। घटिया किस्म का दरवाजा और महज 300 रुपये की सीट दी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मजदूरी के लिए शासन क ओर से 2800 रुपया निर्धारित किया गया है, लेकिन मजदूरी के लिए लाभार्थियों को महज 900 रुपये दिए जा रहे है। ग्रामीणों ने बताया अनियमितता के चलते 15 दिन पूर्व डीपीआरओ ने मौके पर जांच की अनिमितताएं पाई थी, जिस पर प्रधान और सचिव को नोटिस भी जारी किया गया था। ग्रामीणों ने एसडीएम और मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed