फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Murder is not disclosed put the jam

हत्याकांड का खुलासा न होने पर लगाया जाम

Wed, 21 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा Updated Wed, 21 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Murder is not disclosed put the jam
हाइवे में जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : Amar ujala

 थाना महोबकंठ के ग्राम सतौरा में डेढ़ माह पहले हुए हत्याकांड का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी। आरोपी मृतक के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे नाराज मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाना महोबकंठ के सामने हाईवे पर दो ट्रैक्टर खड़े करके जाम लगा दिया। जिससे महोबा से झांसी, ग्वालियर, आगरा का आवागमन ठप हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने एक सप्ताह के अंदर हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन देकर करीब 1:30 बजे जाम खुलवाया।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के ग्राम सतौरा निवासी शारदा प्रसाद यादव की तीन नबंवर 2016 को अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। डेढ़ माह बीतने के बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी। उल्टा मृतक के परिजनों को मोबाइल पर धमकी मिलने लगी। जिससे क्षुब्ध होकर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब पांच सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीणों की भीड़ हाईवे पर जमा हो जाने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे महोबकंठ थानाध्यक्ष की ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। जिसके बाद एसओ ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। एसडीएम कुलपहाड़ विनय पाठक, सीओ नंदलाल और पनवाड़ी थानाध्यक्ष अनीता चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम और सीओ ने एक सप्ताह के अंदर हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन देकर दोपहर करीब डेढ़ बजे जाम खुलावाया। दो घंटे से लगा जाम खुलने से यात्रियाें ने राहत की सांस ली। सीओ ने बताया कि थाना पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करके आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed