फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Munshi Premchand should be named Chhajmanpura ward

मुंशी प्रेमचंद के नाम हो छजमनपुरा वार्ड

Sat, 31 Jul 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Munshi Premchand should be named Chhajmanpura ward
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते बुंदेली समाज के लोग - फोटो : MAHOBA
महोबा। गबन, गोदान, कर्मभूमि, निर्मला, नमक का दरोगा, दो बैलों की जोड़ी और बड़े घर की बेटी जैसी रचनाएं कर अमर हो चुके उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 141वीं जयंती पर बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने डीएम सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि छजमनपुरा वार्ड में रहकर वे नवाब राय से मुंशी प्रेमचंद बने, इस लिए वार्ड का नाम उनके नाम पर किया जाए।
विज्ञापन

तारा पाटकर ने कहा कि 1880 में वाराणसी के लमही गांव में जन्मे मुंशी प्रेमचंद का महोबा से गहरा नाता रहा है। महोबा में आकर ही वे नवाब राय से मुंशी प्रेमचंद बने। महोबा उनके साहित्यिक सफर का मील का पत्थर है, लेकिन दुर्भाग्य से महोबा में उनकी कोई ऐतिहासिक पहचान नहीं है। महोबा में उनकी भव्य प्रतिमा भी लगनी चाहिए। प्रेमचंद महोबा में
विज्ञापन

1909 से लेकर 1914 तक रहे। यहीं उन्होंने अपनी किताब सोज-ए-वतन लिखी जो तत्कालीन अंग्रेजी हुकूमत को नागवार गुजरी। अंग्रेजी हुकूमत ने न केवल सोज-ए-वतन की प्रतियां जलवा दी, बल्कि प्रेमचंद को नवाब राय के छ्द्म नाम से लिखने पर भी प्रतिबंधित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभचिंतकों की राय पर उन्होंने महोबा में मुंशी प्रेमचंद के नाम से कहानियां और उपन्यास लिखने लगे। दुर्भाग्य की बात यह है कि महोबा के छजमनपुरा में जिस घर में वे रहते थे, वह अब पूरी तरह जमींदोज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed