फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   munims murder in crasher plant

क्रेशर प्लांट में मुनीम की हत्या

Wed, 04 Mar 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 04 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
munims murder in crasher plant

 कस्बे के पचपहरा मंडी स्थित क्रेशर प्लांट में सो रहे मुनीम की अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने थानाध्यक्ष को घटना का जल्द पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं। घटना के वक्त मौजूद एक अन्य मुनीम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी कामता कुशवाहा (40) पुत्र गोकुल कुशवाहा पचपहरा मंडी स्थित मुकुंद ग्रेनाइट में मुनीम था। मंगलवार रात दो बजे तक काम करने के बाद वह क्रेशर प्लांट परिसर में बने कमरे में साथी मुनीम आजाद नगर निवासी श्रीपाल पुत्र कालीचरन प्रजापति के साथ सो गया। देर रात कमरे में आए अज्ञात व्यक्तियों ने मुनीम कामता की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


जब तक श्रीपाल की नींद खुली बदमाश भाग चुके थे। पास में खून से लथपथ कामता का शव पड़ा था। ये देखकर उसके होश उड़ गए। उसने क्रेशर मालिक को फोन पर घटना की सूचना दी। क्रेशर मालिक अवधेश त्रिपाठी बुधवार तड़के 4:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष चंचल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी केके गहलोत, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. रामयश, सीओ सिटी संदीप कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने क्रेशर मालिक और मृतक के पिता से भी पूछताछ की। एसपी ने थानाध्यक्ष को जल्द घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मुनीम श्रीपाल को हिरासत में ले लिया है। अज्ञात के विरुद्ध थाना कबरई में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed