{"_id":"57bb38f24f1c1b774cd4f110","slug":"mother-and-son-in-the-amazing-handicraft-carving-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"अद्भुत हस्तकला नक्काशी के लिए मां-बेटे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अद्भुत हस्तकला नक्काशी के लिए मां-बेटे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरा पत्थर में अद्भुत नक्काशी गढ़ने वाले गौरहारी के शिल्पकार मां-बेटे को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘डा. राममनोहर लोहिया विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार’ से सम्मानित किया है। चरखारी तहसील के ग्राम गौरहारी में कालीदीन विश्वकर्मा की पत्नी रामप्यारी और पुत्र महेश कुमार अद्भुत हस्तकला में निपुण हैं। गौरा पत्थर पर अद्भुत नक्काशी के लिए
मां-बेटे को प्रदेश स्तर पर पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। 20 अगस्त को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में इन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। इसके अलावा कार्यक्रम में महोबा जिले के शिवकुमार सोनी एवं कल्याणदास सोनी कुलपहाड़ को पीतल शिल्प के लिए राज्य पुरस्कार से नवाजा गया। सोमवार को पुरस्कार लेकर वापस लौटे कलाकारों को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा।