फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mother and daughter's bier lifted together, every eye remained moist

Mahoba News: मां-बेटी की एक साथ उठी अर्थी, हर आंख रही नम

Thu, 04 Jul 2024 03:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter's bier lifted together, every eye remained moist
महोबा। जनपद हमीरपुर के सैदपुर गांव से हनुमान मंदिर प्रसाद चढ़ाने आ रहे भक्तों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत होने के बाद बुधवार को बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ मां-बेटी की अर्थी उठने से हर आंख नम हो गई। पूरे गांव में मातम का माहौल रहा।
विज्ञापन

सैदपुर गांव से मंगलवार की सुबह कुशवाहा समाज के लोग काकुन के प्राचीन हनुमान मंदिर प्रसाद चढ़ाने आ रहे थे। तभी परथनिया गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी। इससे पनवाड़ी निवासी शिववती, उसकी बेटी अनामिका व सैदपुर निवासी प्रीति की मौत हो गई थी। बुधवार को तीनों के पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचे तो मातम छा गया। मां-बेटी की एक साथ अर्थी उठने से हर आंख नम और जुबां पर खामोशी नजर आई। ग्रामीण व रिश्तेदार मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाते रहे। वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती 13 घायलों में से छह की छुट्टी कर दी गई जबकि शेष का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed