{"_id":"68d04456ca2063f9660d79f5","slug":"more-than-100-sanitation-workers-were-checked-and-medicines-were-distributedmore-than-100-sanitation-workers-were-checked-and-medicines-were-distributed-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-118202-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 100 से अधिक सफाई कर्मियों का चेकअप कर बांटी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 100 से अधिक सफाई कर्मियों का चेकअप कर बांटी दवाएं
Mon, 22 Sep 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जगह-जगह स्वच्छता अभियान व स्वास्थ्य शिविर के आयोजन हुए। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 100 से अधिक सफाई कर्मचारियों का चेकअप कर दवाएं वितरित कीं।
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पालिका में शिविर का आयोजन किया गया। ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का चेकअप कर उन्हें स्वास्थ्य के संबंध में जागरुक किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सौरभ सिंह ने निर्देशन में प्रभारी सफाई व सफाईनायकों के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़ा सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में नगर के सभी वार्डो में व्यापक सफाई अभियान, एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कार्य कराया जाएगा। श्रीनगर संवाद के अनुसार सेवा पखवाड़ा सप्ताह के तहत शिव बजरंग फिलिंग स्टेशन की ओर से हमीरपुर जिला कोऑपरेटिव बैंक के सामने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। एक सैकड़ा से अधिक मरीजों की डॉ. जितेंद्र गुप्ता व लैब टेक्नीशियन रितेश पटैरिया ने जांच कर दवाएं दीं। इस मौके पर पंकज गोस्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष मिश्रा, अनूप सोनी, बृजेश गुप्ता, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे। इसी तरह कबरई मेंं सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य शिविर में सफाईकर्मियों का चेकअप किया गया। इस मौके पर चेयरमैन राजकिशोरी कुशवाहा, नगर पंचायत ईओ सूर्यप्रकाश, अमित, विकास, राजकुमार आदि मौजूद रहे।