{"_id":"5d1ce8eb8ebc3e3c844e64cc","slug":"money-and-jwellry-are-snatched-mahoba-news-knp499481470","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तमंचा लगाकर दो लाख रुपये के जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने तमंचा लगाकर दो लाख रुपये के जेवरात लूटे
विज्ञापन
थाना महोबकंठ के टिकरिया गांव के पास तीन सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार ससुर और बहु की बाइक रोककर करीब दो लाख के जेवर और नगदी लूटकर फरार हो गए।
थोड़ी दूर आगे जाने के बाद बाइक की चाबी फेंक दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
टिकरिया गांव निवासी जगदीश मंगलवार की रात को अपनी बहु बबीता को झांसी के मोठी कठरा गांव से बाइक से गांव आ रहा था। झांसी की दूरी अधिक होने के कारण लौटते समय रात हो गई।
गांव टिकरिया से दो किमी पहले तीन सशस्त्र बदमाशों ने बाइक से आ रहे ससुर और बहु को तमंचा लगाकर रोक लिया और बाइक की चाबी निकाल ली। बाद में बहुु का सोने का मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, सोने का चंद्रहार, तीन हजार रुपये की नगदी व अन्य सामग्री लूट ले गए। इसकी कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
बदमाश लूटपाट के बाद तमंचा लहराते हुए चले गए और थोड़ी दूर जाने के बाद जगदीश की बाइक की चाबी फेंक दी। दोनों बाइक को लेकर थाना महोबकंठ पहुंचा। जहां पर तहरीर देकर लूटपाट की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।