फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Modi-Yogi make false promises: Priyanka Gandhi

भाजपा की नियत साफ नहीं, मोदी-योगी मंच से करते हैं झूठे वादे-प्रियंका

Sun, 28 Nov 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Modi-Yogi make false promises: Priyanka Gandhi
महोबा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए शनिवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। बोली, भाजपा की नीयत साफ नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी मंच से झूठे वादे करते हैं। प्रधानमंत्री आठ हजार करोड़ के जहाज पर घूमते हैं, पर प्रति व्यक्ति आय नहीं बढ़ा सकते। किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते। योगी और मोदी तपस्या नहीं कर रहे, बल्कि देश का श्रमिक और नौजवान तपस्या कर रहा है।
विज्ञापन

शहर के छत्रसाल स्टेडियम में जनसभा में कहा कि किसानों को इस सरकार ने कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने अपनी सरकार में बुंदेलखंड के लिए विशेष पैकेज दिया था। अबकी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। कोरोना काल में बिजली बिल जमा नहीं कर सके, उनका बिल माफ किया जाएगा। अन्ना पशुओं की समस्या से निजात को यूपी में छत्तीसगढ़ मॉडल लागू किया जाएगा। कहा कि महंगाई चरम पर है। युवा बेरोजगार हैं। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। उन्हें अपनी लड़ाई खुद ही लड़नी होगी। उन्होंने बसपा व सपा पर भी तंज कसा। कहा कि चुनाव के समय धर्म व जाति की राजनीति नहीं, बल्कि विकास की बात होनी चाहिए।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व कबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया सुल्तान, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, राकेश सचान, आलोक चतुर्वेदी, बृजेंद्र व्यास, पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने ये वादे भी किए
महिलाओं को हर साल तीन गैस सिलिंडर मुफ्त, कांग्रेस वीरांगना झलकारी बाई के नाम से हर जिले में स्कूल बनवाएगी, कोई भी बीमारी होने पर दस लाख तक का मुफ्त इलाज, इंटर की छात्राओं को स्मार्टफोन, स्नातक की छात्राओं को ई-स्कूटी, महिलाओं के लिए प्रदेशभर में बस यात्रा मुफ्त, आंगनबाड़ी व आशा बहुओं का मानदेय दस हजार करने, 2,500 में गेहूं व धान और 400 रुपये में गन्ना खरीद, कोरोना से आर्थिक मार वाले परिवारों को 25 हजार, 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, संविदा व ठेका कर्मियों का नियमितीकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed