फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Model City of the action plan on hold

मॉडल सिटी की कार्य योजना ठंडे बस्ते में

Wed, 20 Apr 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 20 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Model City of the action plan on hold
जिला अस्पताल के पास अतिक्रमण किए दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
 अफसरों की उदासीनता से शहर को मॉडल सिटी बनाने की कार्ययोजना ठंडे बस्ते में चली गई है। शहर को मॉडल सिटी बनाने के लिए कार्ययोजना को अमली जामा पहनाने के लिए एक पखवारे पहले मुनादी कराकर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई थी। दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। अफसरों ने भी अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान नहीं चलाया।
विज्ञापन


सूबे की सरकार ने  दो माह पहले  शहर को मॉडल सिटी बनाने के  लिए हरी झंडी दी थी। पहले चरण में एसडीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर मॅाडल सिटी के लिए सुझाव मांगे थे। मॉडल सिटी के तहत अतिक्रमण हटना था। चौराहों का सुंदरीकरण, पार्किंग की व्यवस्था व नए पार्कों का निर्माण भी होना था।  एक पखवारे पहले  तहसीलदार नन्हकू ने तहसील चौराहे के पास सड़क किनारे दुकानें सजाए लोगों को मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी।  
विज्ञापन


दुकानदारों को इसके लिए 48 घंटे का समय दिया गया था। दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटवाया। हालांकि मॅाडल सिटी को लेकर पालिका बोर्ड की बैठक में करोड़ों रुपये का बजट पास हो चुका है। उपजिलाधिकारी सदर सुशील प्रताप सिंह का कहना है कि दुकानदारों को दुकानें  हटाने की हिदायत दी गई है। इनके दुकानें न हटाने पर अभियान चलाकर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed