फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mobile shopkeeper shot dead

Mahoba News: मोबाइल दुकानदार की गोली मारकर हत्या

Thu, 16 Oct 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 16 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mobile shopkeeper shot dead
फोटो 15 एमएएचपी 05 परिचय-घटना की जानकारी देते प्रधान प्रतिनि​धि धर्मपाल। संवाद - फोटो : shrinagar news
महोबा/चरखारी। चरखारी-नौसारा मार्ग पर मंगलवार की रात मोबाइल शॉप बंदकर साथी के साथ बाइक से घर जा रहे दुकानदार की बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी मोबाइल व नकदी से भरा बैग लूटकर भाग गए। चित्रकूटधाम मंडल परिक्षेत्र के डीआईजी राजेश एस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस लूट की घटना से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के नौसारा गांव निवासी पूरनलाल ने बताया कि पौत्र राजकुमार (30) की बस स्टैंड चरखारी में मोबाइल और साउंड की दुकान है। मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर अपने साथी प्रदीप के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। तभी नौसारा गांव से एक किमी पहले घात लगाए खड़े एक बदमाश ने रास्ता रोककर फायरिंग शुरू कर दी। कंधे में गोली लगने से राजकुमार सड़क पर गिर गया जबकि उसका साथी किसी तरह जान बचाकर भाग गया। बदमाश दुकानदार के कब्जे से मोबाइल और नकदी से भरा बैग लेकर भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची चरखारी पुलिस ने घायल राजकुमार को तत्काल जिला अस्पताल महोबा पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात उसकी मौत हो गई। डीआईजी, अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ दीपक दुबे और कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार ने घटनास्थल पहुंच जांच की। गांव के धर्मपाल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के गोली मारने से राजकुमार की मौत हुई है। इससे ग्रामीणों व अन्य दुकानदारों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादा पूरनलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। अपर एसपी वंदना सिंह ने बताया कि प्रदीप ने सूचना दी कि जब वह राजकुमार के साथ बाइक से घर जा रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने गोली मार दी। इससे राजकुमार घायल हुए। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गईं है। मामला लूट का नहीं है, शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।

-------------

घटना से ग्रामीणों में आक्रोश, गांव में पुलिस तैनात
चरखारी। मृतक राजकुमार परिवार में अकेला कमाने वाला था। वह मोबाइल की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के माता-पिता दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करत हैं जबकि छोटा भाई सुनील व बहन पिंकी गांव में ही रहते थे। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं, तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

फोटो 15 एमएएचपी 05 परिचय-घटना की जानकारी देते प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल। संवाद

फोटो 15 एमएएचपी 05 परिचय-घटना की जानकारी देते प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल। संवाद- फोटो : shrinagar news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed