{"_id":"69af163bcda8c9e3c309ebf4","slug":"mnrega-workers-have-not-received-their-honorarium-for-eight-months-anger-erupts-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123188-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मनरेगाकर्मियों को आठ माह से नहीं मिला मानदेय, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मनरेगाकर्मियों को आठ माह से नहीं मिला मानदेय, आक्रोश
Tue, 10 Mar 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। आठ माह से मानदेय न मिलने से आर्थिक रूप से परेशान मनरेगा कर्मियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। सोमवार को मनरेगा कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन कर बीडीओ विपिन गुप्ता को ज्ञापन सौंप समस्या बताई। उन्होंने लंबित मानदेय व ईपीएफ का भुगतान शीघ्र कराए जाने की मांग की।
मनरेगा कर्मी नितेंद्र सिंह, संदीप मित्तल, विजय कुमर, दयानंद, देवेंद्र, रईस अंसारी, अरविंद कुमार, दीपक, अजय ओमर, अरुण सक्सेना, नवल किशोर, विनोद कुमार, सतीश कुमार, बीरबल, रूपसिंह, चंद्रगोपाल गुप्ता, ओमप्रकाश, मनमोहन, रामसहाय, प्रेम सिंह आदि ने बताया कि उन्हें जुलाई 2025 से मानदेय नहीं मिला। ईपीएफ की देयता भी काफी समय से लंबित है। दिवाली में मानदेय नहीं मिल पाया था। अब होली में भी मानदेय नहीं मिला। आर्थिक संकट की वजह से परेशानी हो रही है। मानदेय के अभाव में परिवारिक दायित्वों का भी निर्वाहन नहीं कर पा रहे हैं। मनरेगा कर्मचारी लंबे समय से मानदेय का भुगतान न होने और विभागीय अधिकारियों की ओर से कार्य के नाम पर किए जा रहे शोषण व उत्पीड़न से आहत हैं। उन्होंने लंबित मानदेय और ईपीएफ का भुगतान कराए जाने की मांग की है।