फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mission Shakti-5.0 will be dedicated to women's safety, respect and self-reliance.

Mahoba News: नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को समर्पित रहेगा मिशन शक्ति-5.0

Sun, 21 Sep 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti-5.0 will be dedicated to women's safety, respect and self-reliance.
फोटो 20 एमएएचपी 12 परिचय-कलक्ट्रेट में मिशन श​क्ति का मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण सुनते डीएम, ए
महोबा। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति 5.0 की शनिवार से शुरूआत हो गई। इसके तहत शारदीय नवरात्र पर 22 सितंबर से एक अक्तूबर तक विशेष अभियान चलेगा। शासन की ओर से यह कार्यक्रम शारदीय नवरात्र से आगामी चैत्र नवरात्र 27 मार्च 2026 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान कलक्ट्रेट में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में आयोजित सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने मिशन शक्ति-5.0 के उद्देश्य व महत्व को बताया। कहा कि मिशन शक्ति-5.0 पूरी तरह पुलिस नेतृत्व में संचालित एक पहल है, जो महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करेगी। उनकी हर समस्या का समयबद्ध समाधान किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि समृद्ध प्रदेश, सुरक्षित नारी की परिकल्पना को धरातल पर पूरी तरह लागू किया जाए। वहीं अपर एसपी वंदना सिंह ने पुलिस लाइन में महिला पुलिस अधिकारियों, कर्मियों व विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं के साथ सामूहिक रूप से मिशन शक्ति 5.0 अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एमएलसी जीतेंद्र सिंह सेगर, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, डीएम गजल भारद्वाज, सीडीओ बलराम कुमार, एडीएम कुंवर पंकज, जिला प्रोबेशन अधिकारी हर्षवर्धन नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
कुलपहाड़। मिशन शक्ति के पांचवें चरण का सजीव प्रसारण कोतवाली कुलपहाड़ में दिखाया गया। जिसमें सीओ रविकांत गोंड ने छात्राओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा कि पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। कार्यक्रम में जीबी इस्लामिया विद्यालयों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर कोतवाल राधेश्याम वर्मा, थानाध्यक्ष पनवाड़ी अर्जुन सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

फोटो 20 एमएएचपी 12 परिचय-कलक्ट्रेट में मिशन शक्ति का मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण सुनते डीएम, ए

फोटो 20 एमएएचपी 12 परिचय-कलक्ट्रेट में मिशन शक्ति का मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण सुनते डीएम, ए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed