फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Missing youth's body found in river

दो दिन से लापता युवक का नदी में मिला शव

Fri, 22 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found in river
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के पिड़ारी गांव में दो दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पिड़ारी गांव निवासी हरीराम परिहार का पुत्र अमन (18) मूकबधिर था। 19 अक्तूबर को वह घर से अचानक लापता हो गया। पिता ने बेटे की गुमशुदगी की सूचना सुरहा पुलिस चौकी को दी थी। पुलिस युवक की बरामदगी के प्रयास कर रही थी। गुरुवार की शाम बघारी से निकली चंद्रावल नदी में एक युवक का शव उतराता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त अमन के रूप में हुई। घटना से मृतक के भाई अंकित, अनुज व बहन संध्या का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष कबरई दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed