फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Missing student went to coaching, case filed against five people

कोचिंग गई छात्रा लापता, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Sep 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Missing student went to coaching, case filed against five people
महोबा। शहर के रामकथा मार्ग में कोचिंग पढ़ने गई एक छात्रा लापता हो गई। पिता ने चार लोगों पर पुत्री को अगवा करने का आरोप लगाया है। साथ ही, दिल्ली में एक युवक के यहां पुत्री को रखने की बात बताई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा शहर के एक बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। 29 अगस्त को वह कोचिंग पढ़ने के लिए रामकथा मार्ग स्थित सेंटर गई थी। तभी रास्ते वह लापता हो गई। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। पता चला कि चार युवक उसकी पुत्री को अगवा कर ले गए हैं। फोन से पता चला कि पुत्री को दिल्ली में एक युवक के घर में रखा है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अंशू, शिवप्रसाद निवासीगण ग्राम गहरा, त्रिलोक निवासी महोबा, अनिल कुशवाहा निवासी गंज के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जबकि किशोरी पुत्र रामचरन निवासी नरेला, नई दिल्ली के खिलाफ किशोरी व आरोपियों को घर में रखकर संरक्षण देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि जांच कर किशोरी को बरामद और आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed