फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Meritorious students of high school and intermediate got respect and their faces blossomed

Mahoba News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को मिला सम्मान तो खिल उठे चेहरे

Wed, 14 Jun 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students of high school and intermediate got respect and their faces blossomed
महोबा। इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़ने वाले जिले के होनहारों के चेहरे सम्मान पाकर खिल उठे। जिले के टॉप टेन विद्यार्थियों को फाउंडेशन की ओर से मेडल, बुक व प्रमाण पत्र सौंपा गया। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में बुधवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि मेधावियों ने अपनी सफलता से बता दिया कि मेहनत से ही कामयाबी मिलती है। इस दौरान 19 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, जिलाधिकारी मनोज कुमार, सीडीओ चित्रसेन सिंह, डीआईओएस सुरेश प्रताप सिंह ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र सौंपे। शासन की ओर से मेधावियों को टेबलेट व 21-21 हजार रुपये दिए गए। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मेधावी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर दिनेश चंद्र स्वर्णकार, कामता गुप्ता, रामदीन सोनी, पवनेश पाठक, वंदना गुप्ता, रूवि, पवनेश कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हाईस्कूल के आलोक रंजन मिश्रा, आकाश त्रिवेदी, आदित्य कुमार वर्मा, रितुराज, ध्रुव प्रताप सिंह, भोला, दीपक, अंश, एकांश व आशुष तिवारी सम्मानित हुए। वहीं, इंटरमीडिएट में पुष्पराज सिंह, रिषभ गुप्ता, आलोक कुमार, अरविंद कुशवाहा, अरुण पांचाल, कोमल वर्मा, अंकिता, रोहित कुमार और कीर्ति पाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। मेधावियों को एक लाख रुपये की चेक, टेबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश में इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी के छात्र शुभ चपरा को सीएम ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed