फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Merchant committed suicide by jumping in front of a train

व्यापारी ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दी जान

Sun, 12 Sep 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Merchant committed suicide by jumping in front of a train
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रेक में करिया पठवा के समीप एक व्यापारी ने मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के रामकथा मार्ग निवासी विनोद गुप्ता (45) डीएवी इंटर कॉलेज के समीप गुप्ता बुक डिपो के नाम से दुकान किए थे। एक वर्ष से उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। शनिवार की सुबह दस बजे विनोद गुप्ता घर से निकल गए और करिया पठवा के समीप मालगाड़ी के गुजरने के दौरान छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल पड़े व्यापारी की सूचना रेलवे कर्मचारी ने आरपीएफ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व्यापारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाई। जहां से डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया लेकिन एंबुलेंस से ले जाते समय उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed