फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   meeting

कोविड समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने अधिकारियों की थपथपाई पीठ

Thu, 06 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
meeting
महोबा। कोविड-19 को लेकर मंडलायुक्त चित्रकूट धाम बांदा दिनेश कुमार सिंह ने डीएम सत्येंद्र कुमार तथा अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. गौतम की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन

उन्होंने इस आपदा के दौरान अच्छा काम करने के लिए डीएम सहित समस्त अधिकारियों की टीम को बधाई दी और कहा कि महोबा में अच्छा काम किया जा रहा है।
एएसपी आर के गौतम को निर्देश दिया कि पुलिस के सभी कर्मचारियों का कोविड टेस्ट कराएं और जो पॉजिटिव पाए जाएं, उन्हें आइसोलेट कर जरूरी उपचार दिया जाए।
उन्होंने कहा कि एंबुलेंस की व्यवस्था इस प्रकार की जाए कि सभी को समय पर उपलब्ध हो। अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। बैठक में एडीएम आरएस वर्मा, एडीएम नमामि गंगे जुबैर बेग, सीएमओ डॉ. एमके सिन्हा, डीडीओ आरएस गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed