{"_id":"602d56c48ebc3ee90e381d30","slug":"meeting-mahoba-news-knp6124799155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें
विज्ञापन
महोबा। पानी की बर्बादी रोकने के लिए हर गांव में पेयजल समिति बनाकर लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि महोबा के लोगों को पेयजल की समस्या से न जूझना पड़े। यह बात डीएम सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में नगर निकायो के कार्यों, जल जीवन मिशन व हर घर नल योजना के लिए निर्माणाधीन पांच पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों से कही।
डीएम ने कहा कि लहचूरा-काशीपुरा, सलैया खालसा-नाथूपुरा, शिवहार, कबरई, धौर्रा-सिज्वाहा व बड़खेरा ग्राम समूह पेयजल परियोजनाओं का काम चल रहा है। इन योजनाओं के पूूरा होने पर जिले में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। इन परियोजनाओं में जिले की सभी 273 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। बैठक के दौरान डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि अधूरे निर्माण कार्य समय से पूरे कराएं।
शहर की मुख्य सड़कों से कूड़ा उठाने के लिए सफ़ाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही डोर टू डोर दुकानों से कूड़ा उठान में दुकानदारों से एक रजिस्टर में हस्ताक्षर कराए जाए। उसके बाद सड़क पर गंदगी फेंके जाने पर पर जुर्माना वसूला जाए। डीएम ने गोशालाओं की साफ-सफाई पर ध्यान देने व अन्ना जानवरों को गोशालाओं में रखने के लिए रात में अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। बैठक में एडीएम आरएस वर्मा, डीडीओ आरएस गौतम, एक्सईएन एमआई अरुण कुमार, एलबीए राम रतन वर्मा और सभी नगर पालिकाओ के ईओ मौजूद रहे।