फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   meenu ka nahi ho raha palan

मीनू का नहीं हो रहा पालन, कैसे बढ़ेगी रोगियों की इम्युनिटी पावर

Mon, 12 Apr 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
meenu ka nahi ho raha palan
महोबा। कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। डीएम के औचक निरीक्षण में खराब गुणवत्ता का भोजन मिला। डीएम ने दोबारा शिकायत मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम सत्येंद्र कुमार ने कोविड एल-2 अस्पताल महोबा तथा एल-1 अस्पताल श्रीनगर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एल 2 अस्पताल महोबा में खान-पान, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। खाने में मीनू खराब पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई और ठेकेदार को मीनू प्रतिदिन बदल कर गुणवत्ता युक्त भोजन देने के निर्देश दिए। दोबारा कमी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी। प्रभारी एल-2 हॉस्पिटल डॉ. रत्मेले को सख्त लहजे में व्यवस्थाओं का दैनिक पर्यवेक्षण करने को कहा। मरीजों से जानकारी ली। किसी प्रकार की असुविधा पर सीधे संपर्क करने को कहा। श्रीनगर के एल 1 अस्पताल में ऑक्सीजन, बेड आदि सुविधाओं की जानकारी ली। कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि मीनू सही से न दिए जाने की शिकायत मिली थी जिसको लेकर ठेकेदार को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मरीजों की जो समस्या है उसे दूर कर समय से गुणवत्ता युक्त भोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क 84 लोगों के काटे चालान
महोबा। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क सड़कों पर निकले 84 लोगों के चालान कर 9900 रुपये शमन-शुल्क वसूला गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 60 वाहनों के ई-चालान किए गए। चेकिंग अभियान से अधिकांश लोग सड़कों पर मास्क व मुुंह में तौलिया लपेटे नजर आए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed