{"_id":"6a3d6c2c1aa3c31c4f0cee66","slug":"married-woman-driven-to-suicide-by-dowry-harassment-hangs-herself-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-126489-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला में दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। ससुरालीजनों की मारपीट व प्रताड़ना के चलते वह पांच माह से मायके में रह रही थी। भाई का आरोप है कि बुधवार की रात जीजा ने फोन पर तलाक देने की बात कही। इसके बाद बहन ने देर रात कमरे में फंदा लगा लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कस्बा खरेला के मोहल्ला मानिक निवासी प्रीतम अनुरागी ने बेटी राजकुमारी (26) की शादी 25 अप्रैल 2024 को मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के इमिलिया निवासी राजेश अनुरागी के साथ की थी। शादी के समय मांग के अनुसार भरपूर दान-दहेज दिया था। आरोप है कि ससुरालीजन और दहेज की मांग को लेकर राजकुमारी को प्रताड़ित करने लगे। आए दिन मारपीट किए जाने पर वह लोग जनवरी 2026 को राजकुमारी को घर ले आए थे।
गुरुवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो राजकुमारी को फंदे पर लटकता देखा। परिजन उसे फंदे से नीचे उतारकर सीएचसी चरखारी लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई सतीश का आरोप है कि ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। रात को जीजा ने फोन किया और कहा कि वह अपने साथ नहीं रखेगा, तलाक देना है। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव का कहना कि विवाहिता के पति व परिजनों को बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।