फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   marpeet me sage bhayo per fir

Mahoba News: खाद को लेकर सचिव से मारपीट, दो सगे भाइयों पर रिपोर्ट

Thu, 15 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
marpeet me sage bhayo per fir
महोबा। जिले में यूरिया खाद को लेकर मची मारामारी के बीच अब मारपीट की नौबत आ गई है। साधन सहकारी समिति रिवई में पहले खाद लेने को लेकर सचिव के साथ दो सगे भाइयों ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। जिससे करीब एक घंटे तक खाद का वितरण प्रभावित रहा। सचिव ने दो सगे भाइयों पर मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कस्बा खरेला निवासी राकेश कुमार द्विवेदी साधन सहकारी समिति रिवई में सचिव हैं। 12 दिसंबर की शाम वह खाद का वितरण करा रहे थे। तभी बृजमोहन और उसके भाई हरिमोहन पहले खाद देने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने सचिव की मारपीट कर दी। जिससे समिति में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

मौजूद किसानों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने पर सचिव ने खाद का वितरण बंद कर दिया।
पीड़ित ने कोतवाली चरखारी पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में बृजमोहन और उसके भाई हरिमोहन के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed