फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Manthara filled his ears, Kaikeyi asked for boons

Mahoba News: मंथरा ने भरे कान, कैकेई ने मांगे वरदान

Sat, 17 Oct 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Manthara filled his ears, Kaikeyi asked for boons
फोटो 17 एमएएचपी 04 परिचय-रामलीला में भगवान राम को वन जाने से रोकते हुए विलाप करते राजा दशरथ। सं
महोबा। रामलीला के पांचवें दिन मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी के राजा दशरथ से दो वरदान मांगने और भगवान श्रीराम के वनगमन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया।
विज्ञापन

कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। अयोध्या से भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण के वन के लिए प्रस्थान का दृश्य देख श्रद्धालुओं की आंखें छलक उठीं।
विज्ञापन

पुराने रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला का शुभारंभ परशुराम परमानंद वंदना से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने मंथरा के कैकेयी को उकसाने, कैकेयी के दो वरदान मांगने और श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मिलने के प्रसंग का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के वचन की मर्यादा रखने के लिए श्रीराम ने राजमहल के सुखों का त्याग कर वन जाना स्वीकार किया। माता सीता का पति के साथ वन जाने का संकल्प व लक्ष्मण का भ्रातृ प्रेम भी दर्शकों को भावुक कर गया।

राम की भूमिका में शिवपूजन तिवारी, सीता के रूप में पवन कुमार, लक्ष्मण के रूप में आदित्य द्विवेदी, दशरथ के रूप में अभिषेक द्विवेदी, कैकेयी की भूमिका में मुरलीधर मनमौजी और मंथरा के रूप में परशुराम ने प्रभावशाली अभिनय किया। व्यासपीठ पर मनीष तिवारी व तबले पर मुकेश सिंह ने प्रस्तुति दी। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed