फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Manoj men and women in the class champion Hrisidevi

पुरुष में वर्ग मनोज व महिला में ऋषिदेवी चैंपियन

Sun, 12 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 12 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Manoj men and women in the class champion Hrisidevi
विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक में तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। समापन के मौके पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरुष वर्ग में मनोज कुमार यादव व महिला वर्ग में ऋषिदेवी चैंपियन रहीं।


पॉलीटेक्निक ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिताओं में रविवार को अंतिम दिन पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विकास यादव प्रथम, आकाश कुमार द्वितीय और प्रद्युमन यादव तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ऋषिदेवी प्रथम, यक्षेश द्वितीय और कंचन सोनी को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में विकास यादव ने पहला, जगत सिंह ने दूसरा और प्रद्युमन यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की टीटी टेबिल में अरुण प्रताप सिंह ने प्रथम, मनीष कुमार ने द्वितीय व हम्माद अली ने तृतीय स्थान पाया। प्रतियोगिताएं देखने के लिए ग्राउंड में सैकड़ों की संख्या में छात्र मौजूद रहे। खेल प्रशिक्षक बाबूलाल यादव की देखरेख में प्रतियोगिताएं हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पीसी वर्मा, राकेश कुमार मिश्रा, आनंद कुमार, खेल अधिकारी फूलचंद्र, खेल प्रशिक्षक वहीद अहमद व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed