फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Man sentenced to ten years' imprisonment for raping woman after entering her house

Mahoba News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष की कैद

Sat, 11 Apr 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 11 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to ten years' imprisonment for raping woman after entering her house
महोबा। घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के साढ़े तीन साल पुराने मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी तेंद्र पाल ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए दोषी बलवान यादव निवासी छिकहरा को दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 22 अगस्त 2022 की शाम करीब चार बजे वह अपने घर पर अकेली थी। पति जानवर लेकर खेत गए थे जबकि बच्चे कोचिंग पढ़ने गए थे। तभी गांव का ही बलवान यादव उसके घर के अंदर घुस आया और दरवाजे की कुंडी लगा दी। इसके बाद दुष्कर्म किया। शोर-शराबा मचाने पर धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो उसे व परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद वह वहां से भाग निकला। बड़े बेटे ने उसे भागते हुए देखा और इसके बारे में पूछा। पति के आने पर उसने पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed