{"_id":"5ec54a318ebc3e90a074f8ca","slug":"man-commits-suicide-in-mahoba-mahoba-news-knp5611234134","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः युवक ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः युवक ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खन्ना (महोबा) में थाना खन्ना के ग्राम मवईखुर्द में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम मवईखुर्द निवासी देवेंद्र सिंह (32) शराब का आदी था। आए दिन शराब पीकर घर आने पर विवाद होता था। मंगलवार की देर शाम को शराब पीकर घर आया और अंदर कमरे में चला गया। परिवार के लोग खाने के लिए बुलाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांका तो फंदे में शव लटकर रहा था।
परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और पीएचसी कबरई ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष खन्ना का कहना है कि नशे की हालत में पंखे के हुक में रस्सी बांधकर फांसी लगाई हैं।