{"_id":"608a414d2b8b63a0d14d7a896fa71d4b","slug":"make-city-police-at-every-nook-every-nook-cantonment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पे-चप्पे पर पुलिस, छावनी बना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पे-चप्पे पर पुलिस, छावनी बना शहर
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा।
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक केके गहलोत की अगुवाई में पुलिस ने दंगा नियंत्रण कार्यक्रम का रिहर्सल किया। मंगलवार को चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की मौजूदगी से शहर छावनी जैसा लगने लगा।
विज्ञापन
पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस कर्मियाें ने शहर में दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया।
विज्ञापन
शहर के चप्पे-चप्पे पर दंगा नियंत्रण किट के साथ असलहों से लैस पुलिस कर्मी तैनात रहे। इसके अलावा एसपी के नेतृत्व में सारा दिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियाें के हूटर गूंजते रहे।
विज्ञापन
सुभाष चौकी, भटीपुरा चौकी, मनियादेव चौकी, रोडवेज, पुलिस लाइन सहित जगह-जगह पुलिस बलाें के तैनात होने से शहर छावनी में तब्दील हो गया।
इस अवसर पर पुलिस की गाड़ियां और फायर ब्रिगेड वाहन सायरन बजाते हुए लाइन में चल रहे थे। वाहनों को सायरन के साथ लाइन में चलते देख नागरिक सहम गए और दुकानों और घरों से बाहर निकल आए। सारा दिन पुलिस वाहनों की धमाचौकड़ी होती रही।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. रामयश, सीओ सदर संदीप यादव, सीओ चरखारी धनंजय कुशवाहा, सीओ कुलपहाड़ जीपी यादव, कोतवाली प्रभारी एमपी वर्मा सहित सभी कोतवाली प्रभारी और थानाध्यक्ष व फायर ब्रिगेड के पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
