{"_id":"5b85fa4c0a42bd3e3cbe7c89e5b56989","slug":"makar-sankranti-festival-is-celebrated-in-the-traditional-manner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारंपरिक ढंग से मनाया मकर संक्रांति पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारंपरिक ढंग से मनाया मकर संक्रांति पर्व
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 14 Jan 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को शहर के सरोवर और झीलें लोगाें की भीड़ से गुलजार रहीं। भोर होते ही लोगाें ने सबसे पहले स्नान करने के लिए सरोवरों में पहुंचना शुरू कर दिया। शहर के ऐतिहासिक मदन सागर, कीरत सागर, कल्याण सागर, विजय सागर सरोवराें में स्नान करने के लिए श्रद्धालुआें की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुआें ने तालाबाें में श्रद्धापूर्वक डुबकी लगाई और मंदिराें में विधिवत पूजा अर्चना कर ब्राह्मणाें को दान दिया। वहीं ग्रामीण अंचलाें में भी महिलाएं और पुरुष ट्रैक्टराें में गीत गाते हुए नदियाें और बांधाें की तरफ निकल पड़े। मकर संक्रांति पर्व के चलते बुधवार को सुबह से ही चहल पहल बढ़ गई थी। पर्व के प्रति लोगाें में खासा उत्साह दिखाई दिया।
मेले में उमड़े लोग
मकर संक्रांति पर्व पर शहर में पर्यटन स्थलों और देवस्थलाें पर पारंपरिक मेलों में लोगाें की भारी भीड़ जुटी। बुधवार को आयोजित मेले का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। विजय सागर पक्षी विहार के साथ-साथ रामकुंड में भी आयोजित मेले में लोगों की खासी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
मेले में उमड़े लोग
मकर संक्रांति पर्व पर शहर में पर्यटन स्थलों और देवस्थलाें पर पारंपरिक मेलों में लोगाें की भारी भीड़ जुटी। बुधवार को आयोजित मेले का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। विजय सागर पक्षी विहार के साथ-साथ रामकुंड में भी आयोजित मेले में लोगों की खासी भीड़ जुटी।
विज्ञापन