फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Two youths were swept away with a bike in Rapata, one missing

महोबा : रपटा में बाइक समेत बहे दो युवक, एक लापता

Wed, 12 Oct 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Two youths were swept away with a bike in Rapata, one missing
कबरई (महोबा)। थाना कबरई क्षेत्र के छानी-लिलवाही गांव से निकली मगरिया नदी के रपटे में दो युवक बाइक समेत बह गए। एक युवक को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि दूसरे का कोई सुराग नहीं लगा। रात साढ़े आठ बजे तक पुलिस व ग्रामीण खोजबीन में जुटे रहे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के छानीकलां गांव निवासी छोटेलाल अहिरवार (20) अपने रिश्तेदार बउआ (22) व मुन्ना (21) के साथ कबरई आया था। शाम को तीनों एक बाइक से गांव लौट रहे थे। छानी-लिलवाही गांव से निकली मगरिया नदी के रपटे में पानी बहता देख मुन्ना उतर गया जबकि दोनों युवक बाइक में बैठकर रपटा पार करने का प्रयास करने लगे। तभी पानी के तेज बहाव में दोनों बाइक समेत बह गए। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और बउआ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि छोटेलाल का कोई सुराग नहीं लगा। थाना कबरई पुलिस मौके पर पहुंच गई है। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed