फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Two including newlyweds hanged themselves

महोबा : नवविवाहिता समेत दो ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 07 Oct 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Two including newlyweds hanged themselves
महोबा। ग्योड़ी और अटघार में नवविवाहिता और किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्योड़ी गांव के किसान दुर्गा अनुरागी (50) के नाम चार बीघा भूमि है। इसी पर खेतीबाड़ी कर वह परिवार चलाते थे। क्षयरोग से पीड़ित होने के चलते वह परेशान रहते थे। बीमारी के कारण मंगलवार रात कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी सियाप्यारी ने जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एक बेटा पुत्र गोविंदा भी क्षयरोग से पीड़ित है। रुपये के अभाव में पति का इलाज नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अटघार गांव में विवाहिता मनीषा उर्फ गुड्डो (22) ने कमरे में फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर पति और ससुर फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पति सागर सिंह ने बताया कि शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। पुलिस ने मायके पक्ष को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed