{"_id":"68e561105ddaefb381088607","slug":"mahoba-trade-fair-will-be-held-for-10-days-in-the-city-to-promote-swadeshi-mahoba-news-c-225-1-mah1001-118689-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए शहर में 10 दिन लगेगा महोबा ट्रेड फेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए शहर में 10 दिन लगेगा महोबा ट्रेड फेयर
Wed, 08 Oct 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
महोबा। ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तरह ही जिले में स्वदेशी मेला महोबा ट्रेड फेयर लगाया जाएगा। इसमें हस्तशिल्प कारीगरों व उद्यमियों को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री का मौका मिल सकेगा। इसके साथ ही दिवाली के मौके पर लोग स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकेंगे। आयोजन की रूपरेखा तय कर दी गई है। ट्रेड फेयर का आयोजन शहर के डाक बंगला मैदान में 10 से 19 अक्तूबर तक किया जाएगा।
ट्रेड फेयर में पूजा सामग्री, इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद, गिफ्ट्स आइटम, मिठाई, कपड़े, कंबल, दरी, चादरें, मिलेट्स उत्पाद आदि के स्टॉल लागाए जाएंगे। आगामी दिवाली व धनतेरस के मद्देनजर प्रयोग में आने वाले प्रत्येक वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। अलग-अलग विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही ट्रेड फेयर में दुकाने, खाने के स्टॉल, बच्चों के मनोरंजन, पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि व उद्यान विभाग की ओर से उन्नत उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज ने बताया कि जनपद महोबा में पहली बार इस तरह का आयोजन होने जा रहा है। इससे स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय उत्पादों की भी बिक्री होगी। जिससे छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- --
एक जनपद एक उत्पाद को मिलेगा बढ़ावा
महोबा। महोबा ट्रेड फेयर के माध्यम से एक जनपद एक उत्पाद को बढ़ावा मिलेगा। महोबा में गौरहारी के गौरा पत्थर से तैयार होने वाली कलाकृतियां एक जनपद एक उत्पाद योजना में शामिल हैं। गौरा पत्थर की कलाकृतियां यहां लगाई जाएंगी।