{"_id":"6183db06f7564e68b165bc66","slug":"mahoba-the-innocent-was-slammed-to-death-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में मासूम को सड़क पर पटककर मार डाला: पिता के साथ साइकिल से खेत पर जा रहे थे भाई-बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में मासूम को सड़क पर पटककर मार डाला: पिता के साथ साइकिल से खेत पर जा रहे थे भाई-बहन
Thu, 04 Nov 2021 06:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:37 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के महोबा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश में दबंग ने पिता के सामने मासूम बेटे की सड़क पर पटक पटककर हत्या कर दी।
विज्ञापन
महोबा में पिता के सामने बेटे की हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा कोतवाली क्षेत्र के डढ़हतमाफ गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंग ने पिता के साथ साइकिल से जा रहे मासूम की सड़क पर पटक कर हत्या कर दी। दबंग ने पिता-पुत्री के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
डढ़हतमाफ गांव निवासी रामदेव गुरुवार की सुबह सात बजे पुत्री रोशनी (तीन) व पुत्र रघुवीर (पांच) के साथ साइकिल से खेत पर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही हल्के ने घर के दरवाजे पर उसे रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। पहले तो रामदेव के साथ हाथापाई की और बाद में रोशनी को पीटा।
मौके पर हल्के का भाई संतोष व पिता भुल्लीचंद्र भी पहुंच गए और ललकारते हुए जान से मारने की बात कही। हल्के ने साइकिल के पीछे बैठे मासूम को उठाकर सड़क पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रामदेव ने बताया कि हल्के उनसे रंजिश मानता है। कई बार पहले भी विवाद कर चुका है। इसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हल्के, उसके भाई संतोष कुशवाहा व उसके पिता भुल्लीचंद्र के खिलाफ मारपीट, धमकी व हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही हैै।