फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Tazia procession taken out on the ninth of Muharram

महोबा : मोहर्रम की नौंवी को निकाला गया ताजिया जुलूस

Wed, 10 Aug 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Tazia procession taken out on the ninth of Muharram
महोबा। हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम की नौवीं पर जिले भर में ताजिया जुलूस निकाले गए। मातमी धुनों के बीच अकीदतमंदों ने अलाव खेला। जुलूस पर लंगर भी लुटाए गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भटीपुरा से निकला ताजिया जुलूस दरियापुरा तिराहे पहुंचा। वहां जलसे के दौरान हसन-हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। यहां से जुलूस काजीपुरा पहुंचा। मिल्कीपुरा, चौसियापुरा, दरियापुरा, पठानपुरा व शाहपहाड़ी के ताजिये देर रात पहुंचे। जुलूस पर जगह-जगह लंगर लुटाए गए।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार तुर्कियाना मोहल्ले से ताजिया जुलूस कजियाना, गोलाघाट चौराहा, घड़ी मस्जिद, हाथी खाना, पचराहा होते हुए शिया करबला पहुंचा। वहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शिया समुदाय के लखनऊ से आए मौलाना अफजल हुसैन, मौलाना अली जैदी, वसीम हैदर, सिराज महमूद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार सुगिरा गांव से चार ताजिया निकाले गए। जिसमें हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। श्रीनगर संवाद के अनुसार कस्बे के रामलीलाल मैदान में अलाव खेला गया। मातमी धुनों के बीच अकीदतमंदों ने दहकते अंगारों को उछाला। अलाव देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। अजनर संवाद के अनुसार नूरी जामा मस्जिद से करबला तक ताजिया जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed